Advertisement

जांजगीर-चांपा में डीएमएफ और सांसद मद से 214 नग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की हुई व्यवस्था

रायपुर, 07 मई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों से लेकर ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर स्थित कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या में लगातार वृद्धि किए जाने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्य डीएमएफ मद, सांसद एवं विधायक मद की राशि तथा जन सहयोग से मिले फंड द्वारा किया जा रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन लेबल गिरने के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर हो जा रही है। कोरोना के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जिला प्रशासन को ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों की जीवन रक्षा की जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

    इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले में ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या बढ़ाने तथा गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि की व्यवस्था में बढ़ोत्तरी का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा आज डीएमएफ मद से 150 नग और सांसद मद से 64 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीदी की जा रही है, जिसमें से 70 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आपूर्ति हो चुकी है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग जांजगीर-चांपा जिला स्थित कोविड केयर सेंटरों में किया जाएगा। इससे ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47