Advertisement

हमारा लक्ष्य रचनात्मक राजनीति को देश के कोने-कोने में ले जाना है : आप के राष्ट्रीय महासचिव

हमारा लक्ष्य रचनात्मक राजनीति को देश के कोने-कोने में ले जाना है : आप के राष्ट्रीय महासचिव

नयी दिल्ली/ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने मंगलवार को कहा कि पार्टी में संगठन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के बाद उनका पहला लक्ष्य उसकी ‘‘रचनात्मक और सकारात्मक राजनीति’’ को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है।.

पार्टी द्वारा मंगलवार को नियुक्ति किए जाने के बाद राउज एवेन्यू में पार्टी मुख्यालय पर पीटीआई/भाषा के साथ साक्षात्कार में पाठक ने कहा, ‘‘आप अवसरवाद की राजनीति में यकीन नहीं करती है।’’.