Advertisement

दिल्ली में सभी उप निबंधक महिलाएं होंगी, उपराज्यपाल सक्सेना ने दिया निर्देश

दिल्ली में सभी उप निबंधक महिलाएं होंगी, उपराज्यपाल सक्सेना ने दिया निर्देश

नयी दिल्ली/ दिल्ली में अब केवल महिला उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) होंगी क्योंकि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को महिला अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया है।.

इस कदम का मतलब यह होगा कि पहली बार दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में सभी 22 उप निबंधक महिला अधिकारी होंगी। उपराज्यपाल कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उम्मीद है कि महिला अधिकारियों के नेतृत्व से ‘‘इस तरह के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, लालफीताशाही और लोगों की परेशानी कम होगी।’’.