
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कोबाड गांधी पुस्तक : पुरस्कार चयन समिति के तीन सदस्यों ने महाराष्ट्र साहित्य बोर्ड से दिया इस्तीफा
कोबाड गांधी पुस्तक : पुरस्कार चयन समिति के तीन सदस्यों ने महाराष्ट्र साहित्य बोर्ड से दिया इस्तीफा
मुंबई/ महाराष्ट्र सरकार द्वारा कथित माओवादी विचारक कोबाड गांधी के संस्मरण के मराठी अनुवाद को दिया गया पुरस्कार वापस लिए जाने के फैसले के बाद पुरस्कार चयन समिति के तीन सदस्यों ने ‘‘लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अपमान’’ करने का हवाला देते हुए राज्य साहित्य एवं संस्कृति बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।.
डॉ. प्रज्ञा दया पवार, नीरजा और हेरंब कुलकर्णी ने महाराष्ट्र साहित्य एवं संस्कृति बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। ये उस समिति के सदस्य थे, जिसने कोबाड गांधी की ‘फ्रैक्चर्ड फ्रीडम: ए प्रीजन मेमॉयर’ के मराठी अनुवाद के लिए अनघा लेले को यशवंतराव चव्हाण साहित्य पुरस्कार 2021 देने की छह दिसंबर को घोषणा की थी।.









