
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
महाराष्ट्र में फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में 69 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र में फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में 69 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीड (महाराष्ट्र) बीड जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद के लिए फर्जी प्रमाण पत्र हासिल करने के आरोप में महाराष्ट्र सरकार के 50 कर्मचारियों समेत 69 लोगों के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।.
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि 69 व्यक्तियों में से 19 नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने विभिन्न आधार पर अदालत का दरवाजा खटखटाया है।.









