Advertisement

वेंटिलेटर पर आसाराम बापू: कोरोना संक्रमित होने के बाद बिगड़ी तबियत, एम्स भेजने की तैयारी 

वेंटिलेटर पर आसाराम बापू: कोरोना संक्रमित होने के बाद बिगड़ी तबियत, एम्स भेजने की तैयारी

बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे कथित धर्मगुरु आसाराम बापू की तबियत कोरोना संक्रमित होने के बाद बिगड़ गई है। जोधपुर में एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराने के बाद उन्हें अब वेंटिलेटर पर भेज दिया गया है। बता दें कि आसाराम बापू, 16 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल गए थे, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भेज दिया गया था। सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद बुधवार रात आसाराम को अस्पताल ले जाया गया। सूत्र ने बताया, “उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।” COVID-19 परीक्षण के लिए अन्य कैदियों के साथ उनके नमूने लिए गए, जिसमें उनका परिणाम सकारात्मक आया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

80 वर्षीय आसाराम ने बेचैनी की शिकायत की थी और जब वे उन्हें अस्पताल ले गए तो उनका ऑक्सीजन स्तर बेहद कम था। अधिकारी ने कहा, “बुधवार की रात, बुखार और सांस की शिकायत के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। हमने उन्हें रात में ही अस्पताल पहुंचाया।” खबर सुनकर आसाराम के अनुयायी अस्पताल पहुंचे। पुलिस को लोगों को संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में प्रवेश करने की भी कोशिश की। अस्पताल में घुसने की कोशिश के दौरान दो महिला अनुयायियों को हिरासत में लिया गया। आसाराम बापू को जोधपुर एम्स में भेजने की तैयारी की जा रही है, आसाराम बापू के साथ 12 अन्य कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले आसाराम बापू ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए बेल की मांग की थी, वर्तमान में, वह जोधपुर जेल में अपनी सजा काट रहा है। उन्होंने अपनी सजा के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में अपील भी दायर की थी। 2013 में, 16 साल की लड़की ने आसाराम पर जोधपुर के पास मणाई आश्रम में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। 2014 में आसाराम बापू को गिरफ्तार किया गया था। 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47