Advertisement

गोहरापदर में हुआ कनिष्ठ अभियंता विद्युत वितरण केंद्र का शुभारंभ

गोहरापदर में हुआ कनिष्ठ अभियंता विद्युत वितरण केंद्र का शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश खबर/रिखीराम नागेश/गोहरापदर:- नवसृजित कनिष्ठ अभियंता विद्युत वितरण केन्द्र मर्यादित गोहरापदर का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी ने की कार्यक्रम के विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,पूर्व सरपंच मेघराम बघेल,उपसरपंच अल्तमश खान,पत्रकार हरिभूमि अनंतनारायण तिवारी थे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों तथा आस पास के सम्माननीय उपभोक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ,मुख्य अतिथि डमरूधर पुजारी ने संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से गोहरापदर क्षेत्र की मांग की जाती रही है जो आज पूरी हो रही है,गोहरापदर में कनिष्ठ अभियंता का केंद्र खुलने से विद्युत विभाग के कार्य आसानी हो पाएगी एवं आस पास के गाँवों विद्युत की समस्या कम होगी और विभाग का कम सुचारु रूप से संचालित होगा.
वर्तमान में वितरण केन्द्र अमलीपदर से 17214 उपभोक्ताओं का राजस्व संग्रहण एवं बिल सुधार तथा लाइन सुधार का कार्य संचालित होता था जिसमें से 47 ग्राम के 8447 उपभोक्ता अब नवसृजित वितरण केन्द्र गोहरापदर के खुलने से लाभान्वित होंगे। नये वितरण केंद्र कार्यालय खुलने से बिल सुधार तथा बिजली बंद संबंधित शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु तकनीकी कर्मचारियों की ज्यादा संख्या में उपलब्धता एवं वाहन उपलब्ध रहेंगे। इससे उपभोक्तयों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के दौरान विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता महासमुंद एस. कंवर, कार्यपालन अभियंता गरियाबंद पी.के.साहू,सहायक अभियंता मैनपुर एस. के.बंजारे,सहायक अभियंता गरियाबंद के.पी.वैका, सहायक अभियंता यशवंत ध्रुव,कनिष्ठ अभियंता नितेश जांगड़े,गोपिदास चातुरे तथा तकनीकी कर्मचारी नारायण नेताम,गौरसिंह नेताम,प्रेमलाल चक्रधारी,अमृतलाल चक्रधारी,छबि लाल चक्रधारी,कार्यालयीन कर्मचारी राजेश कुमार साहू ,असीम कुर्रे,अभिषेक चटरी,दीपक मिश्रा क्षितिजनारायण तिवारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी उपभोक्ताओं ने नए कार्यालय के खुलने को लेकर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भोगेन्द्र सिन्हा कार्यालय सहायक द्वारा किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57