Advertisement

सूरजपुर : नगर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएवी कॉलोनी को सील किया गया।

नगर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएवी कॉलोनी को सील किया गया
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर – शहर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने विश्रामपुर स्थित वार्ड क्रमांक 12 के डीएवी कॉलोनी को किया सील बनाया 14 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन।

उल्लेखनीय है कि शहर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण एवं हो रही मृत्यु को ध्यान में रखते हुए वार्ड क्रमांक 12 स्थित डीएवी कॉलोनी में भी तेजी से फैल रहे संक्रमण की रोकथाम हेतु तत्परता दिखाते हुए जिला प्रशासन के द्वारा उक्त डीएवी कॉलोनी को सील करते हुए 14 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। साथ ही उक्त मोहल्ले को दोनों तरफ से वेरीकटिंग किया गया।
ज्ञात हो हाल ही में डीएवी पब्लिक स्कूल के कर्मचारी करमू राम की मृत्यु एवं डीएवी स्टाफ में फैले संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया। आज के कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के दौरान नगर पंचायत सहित जिला प्रशासन से इंजीनियर मीनू मंडल एवं उनकी टीम मौके पर उपस्थित थे

छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स एप्लिकेशन किया गया प्रदेशवासियों को समर्पित
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर – छत्तीसगढ़ के खेल और खिलाड़ियों को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश का पहला मोबाइल स्पोर्ट्स एप्लिकेशन आज प्रदेशवासियों को समर्पित किया गया, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेलकूद प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन और सूरजपुर जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों के लिए CG Sports नाम से प्रदेश का पहला मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है, इस एप्लिकेशन से प्रदेश भर के लाखों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, अभी तक हमारे खिलाड़ी विदेशी या दूसरे राज्यों के एप्लिकेशन पर निर्भर रहते थे तथा उन्हें अनावश्यक रूप से शुल्क भुगतान करना पड़ता था लेकिन छत्तीसगढ़ी एप्लिकेशन एक मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स ऐप है, जिसमें सभी खेलों को शामिल किया गया है तथा इसमें दूसरे एप्लिकेशन के मुकाबले कई अत्याधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, यह पूरी तरह से निःशुल्क है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से खिलाड़ी अपना टूर्नामेंट और मैच रजिस्टर कर सकते हैं तथा मैच की स्कॉरिंग का सीधा प्रसारण हो या खिलाड़ियों का व्यक्तिगत स्कोर रिकार्ड किया जा सकेगा, इस एप्लिकेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रदेश में होने वाले खेलों के समाचार व सूचनाएं भी प्रसारित की जा सकेगी, खिलाड़ी स्वयं अपने मैच के वीडियो फ़ोटो और समाचार प्रेषित कर पाएंगे, इस एप्लिकेशन से किसी भी खेल के मैच की फीचर और पॉइंट टेबल भी बनाई जा सकेगी तथा प्रदेश भर के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपास में सीधे संवाद स्थापित कर सकते हैं, साथ ही सरकार की योजनाओं और खेल गतिविधियों की जानकारी भी इन्हें सीधे नोटिफिकेशन के माध्यम से पहुँचाई जा सकती है, प्रवीण जैन ने बतलाया कि एप्लिकेशन पब्लिश करते ही 24 घंटे में 550 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिया है, खिलाड़ियों से चर्चा करने पर उन्होंने बतलाया कि यह एप्लिकेशन बहुत ही उपयोगी है, इससे खेलों का विकास होगा और प्रदेश के खेलों को लोकप्रिय बनाने तथा घर घर तक पहुंचाने की है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राशन दुकानों पर शासन की गाइड लाइन की धज्जियां उड़ी*
*गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर जहां एक तरफ जिला प्रशासन मैदान पर उतर कर लोगों को संक्रमण के बचाने में जोर शोर से जुड़ा हुआ है वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर क्षेत्र में संचालित राशन लेने आने वालों को संचालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं करवाया जा रहा है ।*

उल्लेखनीय है कि वैश्विक संकट की इस घड़ी में पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन अपने दल बल के साथ जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाने के लिए जमीनी स्तर पर गिरा हुआ है वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में संचालित ग्राम पंचायत शिवनंदन पुर एवं विश्रामपुर में संचालित उचित मूल्य दुकान कोरोना महामारी के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है। उचित मूल्य दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है जिसे संभालने में उचित मूल्य दुकान संचालक असफल नजर आ रहे हैं। जिससे जहां एक तरफ लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी संक्रमण को रोकने की तैयारी एवं प्रयासों पर पानी फिरता नजर आ रहा है जो कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार बिल्कुल भी उचित नहीं है।

ज्ञात हो कि क्षेत्र में पॉजिटिव कोरोना संक्रमित मरीज एवं होम आइसोलेटेड मरीज क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे हैं एवं सार्वजनिक जगहों पर भी काफी सक्रिय हैं यदि ऐसे में कोई एक संक्रमित व्यक्ति यदि कोई एक संक्रमित उचित मूल्य दुकानों पर आकर भीड़ भाड़ में सम्मिलित होता है तो ऐसे में कोरोना महामारी क्षेत्र में व्यापक रूप ले सकता है जिस पर जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है एवं उचित मूल्य दुकानों के संचालकों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की जरूरत महसूस हो रही है।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाते हुए आज दिनांक से समस्त वैवाहिक कार्यक्रमों को आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया गया है इस आदेश की जहां एक तरफ प्रशंसा हो रही है तो वहीं कुछ वर्ग इसकी निंदा भी कर रहे हैं ऐसे में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर भी जिला प्रशासन को कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है।
फोटो

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47