Advertisement

शादी-ब्याह कार्यक्रमो में नियमो के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त टेंट, डीजी जब्ती तथा आयोजको पर की जा रही जुर्माने की कार्यवाही

अम्बिकापुर / कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमला ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-ब्याह, दशगात्र, छठी तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने हेतु लगातार मॉनिटरिंग कर कार्यवाही की जा रही है। नियमों का पालन नही करने पर सामान जब्ती तथा चालानी कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू ने बताया कि 6 मई को अम्बिकापुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोनबरसा, टपरकेला, लक्ष्मीपुर, सकालो, श्रीगढ़, रजनीपुरी खुर्द और भकुरा में विवाह कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। विवाह आयोजन में अधिक संख्या में मेहमान होने के कारण टेंट जब्ती, डीजे जब्ती कर जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजन में अधिक लोगों को शामिल नही करने समझाईश दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने अपील करते हुए कहा है कि शादी-विवाह, छठी या कोई भी अन्य मांगलिक कार्यक्रम को घरेलू स्तर में निपटाएं। किसी भी कार्यक्रम में 10 से अधिक व्यक्तियों को शामिल न करें। कोविड महामारी के दौर में गांवों में कोरोना के प्रसार का मुख्य कारण यही है। सभी लोगों को जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देना है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आप सबकी सहभागिता आवश्यक है।
इसी प्रकार एसडीएम  प्रदीप साहू ने सभी टेंट, डीजे तथा अन्य कार्यक्रम संचालकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में भाग न लें तथा अपने सामान को किराए में न दें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आप सबकी भागीदारी आवश्यक है। कोविड गाइडलाइंस का पालन नही करने पर कार्यवाही की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57