
कोरबा/कटघोरा :- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी व कोरबा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पंकज सोनी जी के निर्देश आह्वान पर प्रदेश भर के सभी बूथों मंडलों और जिलों के भाजयुमो कार्यकर्ता शुक्रवार को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण रोके जाने के विरोध किया और शुक्रवार 07 मई को ब्लैक-डे के रूप में मनाया गया। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कल 08 मई से कोरबा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण रोके जाने और 45 से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण में उदासीनता व अव्यवस्था के खिलाफ पंचायत सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जनहित में निर्णय की मांग करेंगे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]












