Advertisement

ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा देश के विभिन्न राज्यों को 185 टैंकरों से 2960 मीट्रिक टन से अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई

महाराष्ट्र के लिए दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस नागपुर के लिए रवाना हो चुकी है

अब तक 47 ऑक्सीज़न एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी की

अब तक महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को 729 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 249 मीट्रिक टन, हरियाणा को 305 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 123 मीट्रिक टन और दिल्ली को 1334 मीट्रिक टन ऑक्सीज़न की आपूर्ति की गई

भारतीय रेल उभरती चुनौतियों का सामना करते हुए और नए उपायों की तलाश के साथ में देश के विभिन्न राज्यों की मांग पर तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के अपने अभियान को निरंतर जारी रख लोगों को राहत पहुंचा रही है।रेलवे ने अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 185 टैंकरों में लगभग 2960 मीट्रिक टन चिकित्सा उपयोग हेतु ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अब इस अभियान के अंतर्गत 47ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं।

भारतीय रेल राज्यों की मांग पर यथासंभव मात्रा में तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर लगातार काम कर रही है।

अब तक महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को 729 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 249 मीट्रिक टन, हरियाणा को 305 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 123 मीट्रिक टन और दिल्ली को 1334 मीट्रिक टन ऑक्सीज़न की आपूर्ति की गई।

इस समय ऑक्सीज़न एक्सप्रेस के द्वारा 18 टैंकरों में 260 टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन अपने मार्ग पर हैं जिनकी डिलिवरी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में की जानी है। रेलवे द्वारा की जा रही ऑक्सीज़न की ढुलाई एक जटिल प्रक्रिया है और ढुलाई से जुड़े आंकड़े लगातार अपडेट किए जा रहे हैं। कुछ और ऑक्सीजन एक्सप्रेस देर रात अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकती हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57