Advertisement

बिजली कटौती की समस्या से डोंगरगढ की जनता त्रस्त, बिजली विभाग की आड़ में अपनी रोटी सेक रही है कांग्रेस सरकार -नवीन अग्रवाल*

डोंगरगढ- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने डोंगरगढ में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या को राज्य सरकार की साजिशj बताते हुए इसके विरोध में बिजली विभाग का घेराव करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ सहित पूरे प्रदेश में पिछले कई महीनों से बिजली कटौती षड्यंत्र चल रहा है जो दूसरे राज्यों को लाभ पहुंचाने की सोची समझी साजिश है। श्री अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगढ में रोजाना आवश्यक कार्य के नाम पर घण्टो बिजली कटौती की जा रही है उसके बावजूद हल्की सी बारिश और हवा तूफान में घण्टो बिजली गुल कर दी जाती है जिसका नुकसान ना सिर्फ जनता को बल्कि इन दिनों कोविड मरीजों को भी भुगतान पड़ रहा है क्योंकि बिजली गुल होने से ऑक्सीजन सप्लाई भी बंद हो जाती हैं यानी मरीजों की सांसे रुकने की नौबत आ जाती है लेकिन 24 घन्टे सरप्लस बिजली का दावा करने वाली राज्य सरकार को लोगों की जान से कोई लेना देना दिखाई नहीं देता वो तो बस दूसरे राज्यों को बिजली बेचने मे व्यस्त हैं। रोजाना बिजली विभाग के द्वारा सूचना प्रसारित की जाती है कि आज आवश्यक कार्य हेतु नगर के विभिन्न वार्डो में अमुक समय से अमुक समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी तो आखिर बिजली विभाग रोज ऐसा कौन सा आवश्यक कार्य करता है जिसके लिए रोजाना बिजली गुल करनी पड़ती है लेकिन उसके बाद भी थोड़ी सी बारिश में घण्टो लाईट गुल हो जाती है और लाईट गुल होने के कारण लोगों को गर्मी में परेशानी उठाने के साथ साथ पानी की सप्लाई भी बंद हो जाती हैं। नगर की जनता बिजली की आंख मिचौली से त्रस्त हो चुकी हैं जनता की इस गंभीर समस्या का समाधान यदि दो दिनों के भीतर नहीं किया गया तो जनता कांग्रेस के द्वारा कोविड के नियमों का पालन करते हुए बहुत जल्द बिजली विभाग का घेराव किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मानसिंग की रिपोर्ट राजनांदगांव…….

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47