Advertisement

केतकी भूमिगत खदान को बटन दबाकर महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना ने किया शुरुआत

केतकी भूमिगत खदान को बटन दबाकर महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना ने किया शुरुआत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- एसईसीएल बिश्रामपुर की महत्वाकांक्षी योजना केतकी भूमिगत खदान से कोयला उत्पादन की शुरुआत आज से प्रारंभ कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारी हो एवं क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है
जानकारी के अनुसार एसईसीएल कंपनी मुख्यालय बिलासपुर के सीएमडी डॉ पीएस मिश्रा मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना के नेतृत्व में केतकी भूमिगत खदान की सरफेस से कोयला का बेल्ट के माध्यम से उत्पादन शुरू एक किया गया है । बताया जाता है कि आज गणेश चतुर्थी के दिन मां काली माता का पूजा कर कोयला उत्पादन हेतु बटन दबाकर शुरुआत की गई ह। केतकी भूमिगत खदान 19 मिलियन टन कोयला का भंडारण रखता है एवं एसएमएस कंपनी को 12 पॉइंट 01 का टारगेट दिया गया है 16 वर्षों के लिए,आज क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना के कर कमलों द्वारा बटन दबाकर बेल्ट को चालू किया गया।
क्षेत्र की खदानों को संचालन मे क्षेत्रवासियों का सहयोग महत्वपूर्ण- महाप्रबंधक
महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना ने इस अवसर पर सभी कर्मचारीयो, अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि सबका सहयोग मिलता रहा तो बिश्रामपुर क्षेत्र अपनी पुरानी स्थिति स्वर्णमई कल की ओर जल्द लौट आएगा, जरूरत है हम सबको मिलजुल कर काम करने की। क्षेत्र की खदानें सुचारू रूप से संचालित हो गई और खदानों से उत्पादन होने लगेगा तो सुनिश्चित है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा ।लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा ,लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राज्य सरकार को राजस्व का भरपूर लाभ होगा। देश मे कोयला की जरूरतों को पूरा करने में चित्र की खदानें महत्वपूर्ण रोल निभाएगी। इस अवसर पर सब एरिया मैनेजर संजय मिश्रा, आर जी के केतकी मैनेजर डीके मिश्रा , एसएमएस के प्रोजेक्ट मैनेजर बी,के चौधरी, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी पार्थ चटर्जी आदि शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47