Advertisement

कोरिया : गंगा महिला स्व सहायता समूह की षिवकुुमारी ने जैविक बाडी को बनाया अपने आजीविका का आधार

कोरिया 08 मई 2021जिले के विकासखंड सोनहत के ग्राम पुसला की गंगा महिला स्व सहायता समूह की षिवकुमारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान के सामाजिक और आर्थिक विकास के सिद्धांतों का पूरी ईमानदारी से पालन करते हुए जैविक बाडी का कार्य कर रही है और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए जैविक बाडी कार्य को आजीविका के आधार के रूप मे विकसित कर अपने व अपने परिवारजनों का आर्थिक रूप से मदद कर रही है। साथ ही समाज में अपना एक अलग पहचान स्थापित कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विकासखंड सोनहत के ग्राम पुसला में बिहान के माध्यम से गंगा महिला स्व सहायता समूह का गठन दिनांक 10.12.2017 को किया गया। इस समूह में 10 सदस्य है, समूह के सदस्यों में से अकेले षिवकुमारी के द्वारा अपने जीवन स्तर को सुधार करने की दिषा में आजीविका के संसाधन के रूप मंे जैविक बाडी का कार्य किया जा रहा है। जैविक बाडी का कार्य षिवकुमारी के द्वारा 2019 से लगातार प्रत्येक वर्ष किया जा रहा हैं। इस कार्य को प्रारंभ करने के लिये प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें विकासखण्ड मिषन प्रबंधन इकाई के माध्यम से आरएफ राषि मंे से 1 हजार 500 व सीआईएफ राषि में से 6 हजार रूपये प्रदान किये गये। साथ ही बैक लोन में से 20 हजार रूपये उपलब्ध कराया गया। जिसमें से इस कार्य को प्रारंभ करने में लागत 20 हजार रूपये प्रतिवर्ष लगी। षिवकुमारी के द्वारा प्रतिवर्ष राषि 2 लाख 34 हजार रूपये के सब्जी का विक्रय किया जाता है जिससे षिवकुमारी को षुद्व लाभ 78 हजाररूपये प्रतिवर्ष प्राप्त हुआ। षिवकुमारी के द्वारा अपनी जैविक बाडी में विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ भिन्डी, बैगन, करेला, टमाटर, लौकी, मक्का व अनेक तरह की भाजियों का उत्पादन व विक्रय किया जा रहा है। षिवकुमारी का मानना है कि वे बिहान से जुड़कर अपने आपकेा आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हुयी है साथ ही समाज व परिवारजनों के बीच में अपनी नयी पहचान बनाते हुये आर्थिक और सामाजिक रूप से अपनी और अपने परिवारजनों की मदद कर रही है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन ’बिहान’ महिला सषक्तिकरण व गरीबी उन्मूलन की दिषा में कार्यरत्, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय अंतर्गत् मिषन है। बिहान (नवा सवेरा) षब्दानुसार अपने उद्देष्यों व महिला सषक्तिकरण को निर्धारित कर प्रतिदिन महिलाओं और समाज को सषक्त बनाने की दिषा में कार्य कर रहा है। बिहान की संरचना तीनों स्तरों राज्य मंत्रालय, जिला पंचायत व जनपद पंचायत स्तर पर कार्यरत् है। जनपद पंचायत, जिला पंचायत के मार्गदर्षन व जिला पंचायत, राज्य कार्यालय के मार्गदर्षन पर अपने कार्यो को जमीनी स्तर पर संचालित कर लक्ष्यों व उद्देष्यों के प्रति हमेषा प्रयासरत् है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57