Advertisement

नौसेना द्वारा ओडिशा के खुर्दा जिले में 150 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र स्थापित किया गया

भारतीय नौसेना द्वारा ओडिशा के खुर्दा जिले में कोविड मरीजों की देखभाल के लिए ओडिशा के नौसेना प्रभारी की देखरेख में अपने प्रशिक्षण केंद्र आईएनएस चिल्का में कोविड देखभाल केंद्र की स्थापना की है, जिसका उद्घाटन खुर्दा के जिला अधिकारी श्री एसके मोहंती द्वारा 7 मई, 2021 को किया गया। इस आइसोलेशन केंद्र में 150 बिस्तर उपलब्ध हैं। इसके अलावा नौसेना के अस्पताल आई एन एच एस निवारिनी में ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जो मध्यम लक्षणों वाले कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला चिकित्सा विभाग की तरफ से इस केंद्र में पूर्णकालिक चिकित्सक और अर्ध चिकित्सा कर्मी तथा नौसेना के केंद्र स्वास्थ्य कर्मी भी तैनात रहेंगे, जो कोविड मरीजों को 24×7 उपयुक्त स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस केंद्र के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में जिला अधिकारी ने कोविड महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए भारतीय नौसेना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खुर्दा जिले में शुरू किए गए इस कोविड देखभाल केंद्र में न सिर्फ संक्रमित लोगों का बेहतर उपचार किया जाएगा बल्कि भारतीय नौसेना की तरफ से मिले इस सहयोग के कारण उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह एक लक्ष्य के लिए काम करने हेतु नागरिक प्रशासन और सेना के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो कोविड संक्रमित मरीजों के लिए इस बीमारी से लड़ने में मददगार होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57