Advertisement

BREAKING : कांग्रेस सांसद का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में आया हार्ट अटैक, रोकी गई यात्रा

पंजाब। भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। यात्रा के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेता विर्क अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान चौधरी हड़बड़हट में अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्हें एंबुलेंस से फिल्लौर के विर्क अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चौधरी के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ‘संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा नुकसान है। शोक की इस घड़ी में, उनके परिवार, मित्र और समर्थकों के प्रति मेरी शोक संवेदना. दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है कि ‘जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47