Advertisement

19 परसेंट एमजीबी समझौता के बाद विश्रामपुर आगमन पर हरिद्वार सिंह का भव्य स्वागत

19 परसेंट एमजीबी समझौता के बाद विश्रामपुर आगमन पर हरिद्वार सिंह का भव्य स्वागत

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर – 11 वें वेतन समझौता मे 19 पर्सेंट एमजीबी समझौता के बाद प्रथम बार हरिद्वार सिंह काविश्रामपुर आगमन हुआ जहां एटक के सदस्यों ने जबरदस्त स्वागत किया

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

जानकारी के अनुसार एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एसकेएमएस के महासचिव कामरेड हरिद्वार सिंह जेबीसीसीआई मेंबर को 11 वां वेतन समझौता वार्ता में 19 परसेंट एमजीबी समझौता के बाद प्रथम बिश्रामपुर आगमन पर एटक कार्यालय में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा कामरेड हरिद्वार सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड अजय विश्वकर्मा एवं मध्यप्रदेश एटक के भूतपूर्व महासचिव अजीत जैन तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरा लाल का भव्य स्वागत किया ।
एटक कार्यालय में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कामरेड हरिद्वार सिंह ने भारत सरकार के श्रम संशोधन कानूनों और उसका कोयला मजदूरों पर दुष्प्रभाव के साथ भारत सरकार की विनिवेशीकरण की नीतियों के दुष्प्रभाव एवं सरकार की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया । कोल इंडिया के 11 वां वेतन समझौता की कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं 19 परसेंट एमजीबी से वेतन में होने वाली बढ़ोतरी पर चर्चा किया और यह विश्वास दिलाया कि सभी श्रम संगठनों की एकता एवं कोयला मजदूरों की ताकत के साथ कोल इंडिया में होने जा रहा 11 वां वेतन समझौता समूचे भारत के पब्लिक सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक समझौता होगा , जिसमें कोयला मजदूरों को 7000 रू प्रति माह से 25000 रू प्रति माह तक का लाभ होगा ।
उन्होंने इनकम टैक्स की छूट नहीं बढ़ाने के लिए भारत सरकार की नीतियों की आलोचना की । भारत सरकार की वर्तमान नीतियों के कारण मध्यम वर्ग पर टैक्स का बोझ लगातार बढ़ रहा है ।
उन्होंने जानकारी दिया कि भारत सरकार के अगले बजट सत्र से पूर्व पूरे भारत के 10 केंद्रीय श्रम संगठन नई दिल्ली में 30 जनवरी महात्मा गांधी के शहादत दिवस के दिन भारत सरकार की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ , विनिवेशिकरण के खिलाफ , पब्लिक सेक्टर को बेचने के खिलाफ और श्रम कानूनों में सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करने वाले कानून बनाने के खिलाफ एक आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं।30 जनवरी को नई दिल्ली में 10 केंद्रीय श्रम संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम होगा ।उन्होंने कोयला मजदूरों को विगत कई वर्षों में लगातार किए गए सफल हड़ताल के लिए बधाई दिया एवं आगे भी आंदोलन के लिए तैयार रहने का आवाहन किया।का. पंकज गर्ग के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया ! कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया आभार प्रदर्शन विनोद सिंह ने किया ! कार्यक्रम को सफल बनाने कामदेव सिंह, रामइकबाल सिंह,सजल मित्र, मनोज कुमार, समरकांत, विनय राणा, सुदर्शन सेठी, मुरलीधर, हर्ष शर्मा, नायडू जी, दिप सिंह, राजेश सिंह, नागेंद्र पंडित, फिरोज अहमद,चन्दन पाठक, आशीष पांडेय, नरेंद्र यादव, राजेश त्रिपाठी, सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे !

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM