Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने फरसियां के किसान माधुरी लाल को किया सम्मानित

धमतरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड स्थित फरसियां के किसान माधुरी लाल कश्यप को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों रायपुर में रविवार को सम्मानित किया गया। दरअसल जीआई टैग्ड सुगंधित नगरी दुबराज की खेती करने वाले किसान कश्यप राज्य के उन 11 हितग्राहियों में सम्मिलित हैं, जिन्हें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए स्पीक आउट रिइमेजिंग छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर के निजी होटल में आयोजित उक्त कार्यक्रम में कश्यप को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो मिला है। इसे पाकर वे फूले नहीं समा रहे कि प्रदेश के मुखिया उन्हें सम्मानित किए हैं। जिले की प्रभारी कलेक्टर  प्रियंका महोबिया ने भी कश्यप को कृषि के क्षेत्र में इसी तरह काम करते हुए सतत् आगे बढ़ते रहने और अन्य के लिए भी प्रेरणा बनने अनेक शुभकामनाएं दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57