Advertisement

CRIME NEWS : 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। CRIME NEWS : जबलपुर में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ. आरोपियों ने रविवार को बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. दो आरोपी उसके साथ गलत काम करते रहे और तीसरा उनका साथ देता रहा. आरोपी बच्ची की जान-पहचान वाले ही हैं. बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गैंगरेप की यह घटना चरगंवा इलाके के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम चरगवां क्षेत्र के पास स्थित एक गांव में घटी. रिश्तेदार के घर छोड़ने के बहाने आरोपी युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले तो गया. बच्ची से उसकी अच्छी जान-पहचान थी इसलिए वह उसके साथ चली गई. इधर, आरोपी उसे लेकर अपने दोस्तों के पास पहुंचा. यहां उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के साथ दो आरोपियों ने रेप किया जबकि तीसरा उनका सहयोग करता रहा. उन्होंने घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रात 3 बजे हुई FIR

बताया जाता है कि सहमी बच्ची देर रात घरवालों के पास सही-सलामत तो पहुंच गई, लेकिन डर ने उसका साथ नहीं छोड़ा. उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. वह रविवार-सोमवार तड़के 3 बजे चरगंवा थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बारी-बारी से बताया. पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में निकल गई

तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की तलाश में निकली पुलिस ने तीनों को सोमवार तड़के ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही मामले की सिलसिलेवार परतें खुलेंगी. इधर, परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी भी कीमत पर न्याय चाहिए. यकीन नहीं हो रहा कि जान-पहचानवाले ने ही हमारी बेटी के साथ इतना गंदा काम किया. सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47