शर्मनाक घटना! मालिक की दो साल की मासूम के साथ नौकर ने किया दुष्कर्म..

बिलासपुर /  के रतनपुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक नौकर ने 2 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की मां ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

तीन माह बाद लौटा था

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला की दुकान में रतनपुर रेस्ट हाउस के पास रहने वाला शिवमंगल सूर्यवंशी (22) उसकी दुकान पर काम करता था। तीन महीने पहले वह काम छोड़कर बाहर कमाने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह वह काम मांगने आया। इस पर महिला ने उसे काम पर रख लिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेटी को घर से लाने भेजा था

महिला ने युवक को अपनी बेटी को घर से लाने के लिए कहा। इस पर युवक महिला के घर चला गया। वहां पर उसने महिला की बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का बेटा भी घर में ही मौजूद था। उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। महिला जब घर पहुंची तब बच्ची रो रही थी। उसे लेकर थाने पहुँची। पुलिस को बेटी अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।