Advertisement

मौत की ‘छलांग’: अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। विंध्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल संजय गांधी (Sanjay Gandhi Hospital) में आज अचानक एक महिला ने चौथे फ्लोर से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सतना से आई हुई थी और उसके पति का इलाज संजय गांधी अस्पताल में ही चल रहा है।

दरअसल, रीवा शहर के संजय गांधी अस्पताल में सतना से अपने पति को देखने आई 30 वर्षीय महिला ने अस्पताल के चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। छलांग लगाने से पहले महिला अस्पताल परिसर के छत पर कई घंटे तक घूम रही। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड के कर्मियों ने उस महिला को रोकने का प्रयास नहीं किया। अगर सुरक्षाकर्मी उस महिला से बात कर उसे समझा लेते तो शायद महिला की जान बच सकती थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बताया जा रहा है कि महिला के पति का किसी बीमारी के चलते तकरीबन एक हफ्ते से संजय गांधी अस्पताल में भर्ती है, जिसका ऑपरेशन होने वाला था। महिला पति को देखने सतना से रीवा आई थी। फिलहाल महिला के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47