Advertisement

सड़क हादसे में जान बचाने वालों का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिसकर्मी किये गए पुरस्कृत

रायपुर। RAIPUR NEWS : पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में एसएसपी प्रशान्त अग्रवाल निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक 33 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने तरह-तरह के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात पुलिस रायपुर का सहयोग करने वाले स्वयंसेवी संस्था तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर त्वरित उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर जान बचाने वाले व्यक्तियों को गुड समेरिटन्स (नेक व्यक्तियो) के रूप में सम्मानित किए जाने के निर्देश पर आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को ट्रांजिट मैस रायपुर में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि सत्यनारायण शर्मा माननीय विधायक रायपुर ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि अजय यादव पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता/ रायपुर रेंज, प्रशांत अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर की अध्यक्षता में एवम् जितेंद्र शुक्ला सेनानी 16 वी वाहिनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इन्हे किया गया सम्म्मानित 

उक्त सम्मान समारोह में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कर जान बचाने वाले निम्नलिखित व्यक्तियों को गुड समेरिटन्स (एक नेक व्यक्ति) के रूप में सम्मानित किया गया:-

धनुष साहू ग्राम बेमता,  उमेश साहू ग्राम बेमता, अंकित वर्मा ग्राम निलजा, पप्पू देवांगन ग्राम केसला, नीलेश गोयल खरोरा धीरेंद्र कुमार सिंह ग्राम सिलतरा राज पटेल मंदिर हसौद सूर्य प्रकाश कुशवाहा ग्राम नकटा उमेश पौराणिक ग्राम चंदन डी राजू साहू टाटीबंध उमेश रात्रि ग्राम फरफौद राजा निषाद ग्राम पारा गांव दीनू तांडी ग्राम काठाडीह, रोमा राय कुर्रे ग्राम छछानपैरी मोहम्मद अकबर रिजवी ग्राम तरी सुमित सोनी नवापारा रेशम हुंदल नवापारा संदीप कोटक नवापारा पवन साहू ग्राम तोरला शारदा प्रसाद दुबे टिकरापारा चंद्रकला साहू गनियारी एवं ताम्रध्वज फीवर ग्राम टिकारी जिला रायपुर को गुड समेरिटन्स के रूप में सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवम् हेल्मेट देकर सम्मानित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 स्वयंसेवी संस्थानों का भी हुआ सम्मान 

इसी प्रकार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने वाले निम्नलिखित स्वयंसेवी संस्थानों को सम्मानित किया गया NSS group Durga College Raipur, संचय एक सामाजिक संस्था, मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल, वक्ता मंच सामाजिक संस्था, सुरक्षित भावा फाउंडेशन, Tejaswini foundation, sparsh ek koshish foundation, सौभाग्य फाउंडेशन, एवं प्रांजल सेवा समिति रायपुर के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को भी किया गया पुरस्कृत

राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित सम्मान की कड़ी में राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले निम्नलिखित अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया: – सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिरमौर, रविनंदन पांडे, टीके लालभोई, सोनी लाल कौशीक, प्रधान आरक्षक प्रवीण देवांगन, मदनलाल ध्रुव, राजन सिंह परिहार चैनू सिंग ठाकुर, कमलेश कुमार वर्मा आरक्षक, आरक्षक पंकज साहू, विनय पांडे, समारू राम पटेल, पुन्नूलाल ध्रुव, यशवंत साहू, सुनील क्षत्रिय, शशि ध्रुव, सहदेव राम वर्मा, राजकुमार साहू, मुकेश कुमार वर्मा एवम् महिला आर मनीषा पॉल, सैनिक महेश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गुड समेरिटन्स, स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

उक्त सम्मान समारोह में उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी रक्षित निरीक्षक, नीलकंठ वर्मा निरीक्षक, विशाल कुजूर सहायक उप निरीक्षक , टीके लाल भोई एवं यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47