Advertisement

CG ACCIDENT NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, जन्मदिन के दिन बच्चे ने गवाई जान, केक लेकर जा रहे थे घर

कोरबा। जिले में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बच्चे का बर्थडे केक लेकर युवक अपने परिवार के साथ घर जा रहा था। तभी सामने से आई बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हुई है। हादसे में दूसरे बाइक का चालक भी घायल हुआ है। कटघोरा थाना क्षेत्र की घटना है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुगदा निवासी अजय पटेल सोमवार को कसनिया में बार महोत्सव में शामिल होने गया था। उसके साथ उसका 5 साल का बेटा हिमांशु, बड़ा बेटा और पत्नी भी थी। चारों एक ही बाइक में सवार होकर महोत्सव में गए थे।

जन्मदिन के दिन बेटे की मौत

बताया गया कि महोत्सव के बाद चारों हिमांशु का जन्मदिन होने पर केक लेने कटघोरा गए थे। वहां से केक लेने के बाद शाम को करीब 4.30 बजे चारों वापस लौट रहे थे। ये अभी कटघोरा से बिलासपुर मार्ग पर कारखाने के पास पहुंच थे। उसी वक्त सामने से रही बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही अजय और उसके 5 साल के बेटे हिमांशु की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बड़े बेटे को हल्की चोटें आई हैं। वहीं दूसरे बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

परिजनों ने किया चक्काजाम 

उधर, इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे को लेकर लोग भड़क गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद इस मार्ग पर 2 घंटे तक चक्का जाम किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद किसी तरह से एसडीएम ने लोगों को समझाया, तब जाकर लोग शांत हुए हैं। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

माँ का रो-रो कर बुरा हाल 

वहीं परिजनों का घटना के बाद हिमांशू की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि आज बच्चे का जन्मदिन था। मगर यह हादसा हो गया है। जो कुछ हुआ है, वह ठीक नहीं हुआ है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47