Advertisement

CG News: नवगठित खैरागढ़ जिले में भाजपा की जंबो टीम घोषित, देखिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

रायपुर/खैरागढ़। CG News: छत्तीसगढ़ के नवगठित खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले में भाजपा की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने घोषित कर दी है। नई जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं सहित युवाओं को भी तवज्जो मिली है।

CG News: प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की अनुशंसा के बाद घोषित भाजपा की पहली टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 जिला मंत्री, 7 मोर्चा के अध्यक्षों सहित 5 मण्डलों के अध्यक्षों, स्थायी आमंत्रित सदस्य सहित कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

CG News Jumbo team of BJP declared in newly formed Khairagarh district, see who got responsibility

ये संभालेंगे मोर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

CG News: जिला भाजपा की घोषित कार्यकारिणी में युवा मोर्चा के जिला मंत्री रहे आयश सिंह को जिला युवा मोर्चा का पहला जिलाध्यक्ष, नीलिमा गोस्वामी को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, हरप्रसाद वर्मा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जीवन देवांगन को किसान मोर्चा, अग्रहित नेताम की अनु. जजा मोर्चा, जीवन दास रात्रे को अनु. जाति मोर्चा और नवनीत जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

CG News: नए जिले के सभी पांच मंडल अध्यक्षों को भी नई कार्यकारिणी में बदला गया है। शहर के दाउचौरा वार्ड पार्षद विनय देवांगन को शहर मंडल अध्यक्ष, केशव चंदेल भोरमपूर कला को ग्रामीण, राजेश मेहता को गंडई मंडल, पारस ठाकरे को साल्हेवारा और नरोत्तम सिन्हा को पाडादाह मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47