Advertisement

छत्तीसगढ़ : CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकले थे जवान, कुछ माओवादी घायल; विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद

कांकेर I छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक बार फिर से पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवान बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर निकले थे। मुठभेड़ में कुछ माओवादी भी घायल हुए हैं। जवानों ने मौके से विस्फोटक और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि सी-60 कमांडो की टीम रविवार शाम को कांकेर जिले की सीमा से लगे गढ़चिरौली इलाके में गई थी। जवानों को बताया गया था कि जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद जवान जब मौके पर पहुंचे, तब माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बाद में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मगर जवानों ने दावा किया है कि कुछ नक्सली घायल हुए हैं। जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। इसके बाद मौके से एक नग भरमार बन्दूक, एक पिस्टल, एक वाकी-टॉकी, नक्सल दैनिक उपयोग की समाग्री, नक्सल साहित्य बरामद किया गया है। जवानों की टीम देर रात तक यहां सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सोमवार सुबह वापस लौटी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47