Advertisement

मिलावट के खेल में किसका रोल ? फर्नेश ऑयल मामले में SP की चुप्पी और TI का बेतुका बयान, BJP का हमला, कांग्रेसी नेता को बचाने का आरोप, सवालों के कटघरे में पुलिस प्रशासन…

सक्ती. मिलावटी फर्नेश आयल का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. मामले के मुख्य सरगना कांग्रेसी नेता को बचाने वाली पुलिस पर बीजेपी नेता ने हमला बोला है. बीजेपी के सक्ती जिला प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले में जांच की मांग की है.

बता दें कि, 12 जनवरी को बाराद्वार पुलिस ने मिलावटी फर्नेश ऑयल से भरे दो टैंकर पकड़ा था. जो रायपुर के डीपो से रायगढ़ जिंदल प्लांट जा रहा था, जिसमे कांग्रेसी नेता का नाम आने के बाद पुलिस मामले को रफा दफा करने ड्राइवर और कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर जेल भेज दिया था. पूरे मामले में सक्ती एसपी भी कुछ कहने से बच रहे हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संदेह भरा पुलिस का बयान

पूरे मामले में बाराद्वार थाना प्रभारी का संदेह से भरा ब्यान सामने आया है. थाना प्रभारी का कहना है कि, पकड़े गए आरोपी जो की ट्रक चालक हैं, वो करोड़ों के इस गोरख धंधा में शामिल है. साथ ही पुलिस का कहना है कि, शिवरीनारायण नदी तट के पास ये करोड़ों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा था. अब पुलिस के आए इस बयान ने पुलिस को ही सवालों के कटघरे में खड़े कर दिया है कि आखिर करोड़ों के अवैध कारोबार को क्या इस प्रकार नदी तट के पास संचालित किया जा सकता है. वहीं इतने बड़े मिलावट का खेल क्या ट्रक ड्राइवर के लिए संभव है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47