ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

भतीजे के शादी का कार्ड बांटने निकले चाचा को डंपर ने मारी ठोकर, मौत के बाद शव के टुकड़े बिखर गए सड़क पर, एक युवक घायल

डीग. भतीजे के शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे एक बाइक सवार को डंपर ने ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक के शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना सोमवार देर शाम दिदावली रोड की है। इस घटना में एक युवक भी घायल है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

सड़क पर लग गया लंबा जाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लंबा जाम लगा हुआ था। इस दौरान मृतक देवेंद्र के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए पड़े थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्ड बांटने गया था
जानकारी के अनुसार देवेंद्र अपने भाई के लड़के की शादी के कार्ड बांटते हुए गांव बिलाल से जाटोली थून के लिए आ रहा था। अचानक कामां रोड दिदावली के पास पीछे से डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस फिलाहल डंपर के ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!