Advertisement

MP में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसाः अलाव ताप रहे दो लोगों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, घर में बैठे तीन लोग भी गंभीर

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र सलैया गांव में एक मिनी (Truck) ट्रक हाइवे (Highway) किनारे बने एक मकान में जा घुसा। (Road accident) इस हादसे में मकान के बाहर अलाव के आगे बैठकर ताप रहे दो लोगों की मौके (two died) पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची अमोला पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल (District hospital) भिजवाया।जानकारी के अनुसार झांसी से शिवपुरी की ओर जा रहे मिनी ट्रक सलैया गांव के पास अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे बने सूघर सिंह लोधी के मकान की दीवार तोड़ते हुए घर में जा घुसा। इस हादसे में घर के बाहर अलाव ताप रहे महेन्द्र पुत्र कीरत लोधी और रामदीन प्रजापति निवासी सलैया की मौत हो गई, जबकि मिनी ट्रक के घर में घुसने के बाद संध्या पुत्री सूघर सिंह लोधी, गुड्डी पत्नी सूघर सिंह व पुष्पेन्द्र पुत्र धनीराम लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची अमोला थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47