उद्धव ठाकरे वंचित विकास आघाडी और एमवीए के सभी सहयोगियों के बीच गठबंधन चाहते हैं : प्रकाश आंबेडकर
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के संस्थापक प्रकाश आंबेडकर ने सोमवार को कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना का धड़ा वीबीए और महा विकास आघाडी (एमवीए) के सभी घटकों के बीच गठबंधन के लिए उत्सुक है।.
आंबेडकर ने मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पत्रकारों से कहा कि गठबंधन पर बातचीत चल रही है

















