Advertisement

CG MURDER : गर्भवती महिला की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

बिलासपुर। शहर में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदु चौक की है। आसपास के लोगों ने महिला की लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम सत्या सिंह है। उनके ही पर घर के कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी मिली है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान हैं, जिसकी वजह से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि मृतका सात माह की गर्भवती थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। जिसकी वजह से पति पर हत्या कर भाग जाने अनुमान लगा गया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर अपनी बेटी की जान लेने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी मिल जाएगी। पुलिस मृतका के पति की तलाश में जुटी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47