
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
कलयुगी बेटा: पिता की बंदुक से बेटे ने किया मां का सीना छल्ली, गिरफ्तार
टीकमगढ़/रायपुर। एमपी के टीकमगढ़ से एक चौका कर रख देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी का है। बता दें,नाबालिग बेटे ने तू मुझसे प्यार नहीं करती यह कहते हुए पिता के लाइसेंसी बंदूक से अपनी मां का सीना गोलियों से छल्ली कर दिया। सीने में गोली लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










