संगठन को मजबूत बनाने पदाधिकारी कर रहे सघन जनसंपर्क

संगठन को मजबूत बनाने पदाधिकारी कर रहे सघन जनसंपर्क
सहाना खातून
*नवनियुक्त संवाददाता प्रदेश खबर सूरजपुर*

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सूरजपुर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के दृष्टिकोड़ से रामानुजनगर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों के साथ सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत नकना, उमापुर, माजा, बरहोल, तेजपुर, सुमेरपुर, लेडुवा, गोविंदपुर, तिउरागुणी, देवनगर, पोड़ी, भूनेश्वरपुर लगभग एक दर्जन गावों में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के लोगो को जोड़ने के लिए चर्चा कर पिछड़ा वर्ग एकता को मजबूत बनाने के लिए लोगो को समझाइस दी गई। वही पिछड़ा वर्ग सूरजपुर से जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू को बनाए जाने पर पिछड़ा वर्ग में हर्ष का माहोल है तथा उनका स्वागत कर उनके नेतृव में जुड़ने की अपील की हैं। इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बालमुकूद दास,जिला महामंत्री राकेश गुप्ता,जिला महामंत्री वागीशा मानिकपुरी, जिला उपाध्यक्ष विजय साहू, अभय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज साहू, अमृत प्रजापति, राजेंद्र साहू, सीताराम साहू, राजेंद्र साहू एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।