Advertisement

मैच के दौरान पुलिस का पार्किंग और रूट प्लान जारी

रायपुर शहीद वीर नारायण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ शेख द्वारा यातायात कार्यालय सभागार में बैठक लिया गया जिसमे राज्य भर के जिलों से ड्युटी लगाए गए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं राजपत्रित अधिकारियो को पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव एवं आरिफ शेख द्वारा क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाने एवं मैच देखने आने वाले दर्शकों के आवागमन एवं व्यवस्थित पार्किंग किए जाने के संबंध में निर्देश दिए।

बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच दिनांक 21 जनवरी 2023 को होने जा रहा है जिसमें भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच होना है। छत्तीसगढ़ में पहली बार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का दर्शकों में काफी उत्साह है बीसीसीआई के मुताबिक सभी टिकट बुक हो चुके हैं मैच में काफी संख्या में दर्शकों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए चुनौती है जिसे रायपुर पुलिस द्वारा बखूबी निभाई जाती रही हैं।

क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों के सुगम आवागमन हेतु एवं सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु बनाया गया रूट मैप प्लान एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान यातायात पुलिस रायपुर द्वारा रूट मैप तैयार किया गया है जिसमें खिलाड़ियों/वीवीआइपी एवं आम दर्शकों के लिए अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है जो निम्नानुसार:-

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्ग भिलाई राजनांदगांव की ओर से आने वाली दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था दुर्ग भिलाई राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक रिंग रोड नंबर 1 से पचपेड़ी नाका चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 होकर तूता का टर्निंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग साई हॉस्पिटल पार्किंग एवम् सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम में प्रवेष करेगें।

धमतरी गरियाबंद की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था धमतरी गरियाबंद की ओर से आने वाले दर्शक गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक से ग्राम केंद्री से नया रायपुर मार्ग में प्रवेश कर सेध तालाब टर्निंग से सत्य साईं हॉस्पिटल पार्किंग एवं सेंध तलाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल क्रिकेट स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।

बिलासपुर- बलौदा बाजार-की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बिलासपुर बलोदा बाजार की ओर से आने वाले दर्शक रिंग रोड नंबर 2 से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 नवागांव स्टेडियम टर्निंग से परसदा एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम में प्रवेश करेंगे

महासमुंद सरायपाली बसना की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था महासमुंद सरायपाली बसना की ओर से आने वाले दर्शक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से स्टेडियम टर्निंग से प्रवेश कर परसदा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

खिलाड़ियों एवं वीवीआईपी के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था भारतीय टीम एवं न्यूजीलैंड की टीम होटल कोर्टयार्ड मैरियट से स्टेडियम तक आवागमन हेतु होटल कोर्टयार्ड मैरियट से नया रायपुर प्रवेश मार्ग सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए स्टेडियम टर्निंग से छोटा गोल चौक कयाबांधा टर्निंग से कोटरा भांठा चौक ग्राम सेंध चौक से होते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक होगी

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57