Advertisement

नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2023 : मंत्री कवासी लखमा ने एनपीएल टूर्नामेंट के खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

 रायपुर  विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन नवा रायपुर ग्राम राखी के मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं मंत्रालय से 38 टीमें शामिल हो रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक रामसागर कौशले ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है।मंत्री कवासी लखमा ने शानदार टूर्नामेंट के लिए आयोजन समिति को बधाई  देते हुए शासन द्वारा विगत चार वर्षों में लागू किए विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश के कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रदेश में छत्तीसगढ़ी खेलों के सफल आयोजन कराने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलों को जीवित रखने के लिए आम लोगों से निरंतर सहयोग करने की अपील की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57