Advertisement

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों से महाराष्ट्र, एमपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना और यूपी में लगभग 3400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई

वर्तमान में 417 एमटी एलएमओ से भरे 26 टैंकर रास्‍ते में हैं

220 से भी अधिक टैंकरों में भरकर ऑक्सीजन पहुंचाई गई है

52 से भी अधिक यात्राएं पूरी हो चुकी हैं

महाराष्ट्र के लिए चौथी ऑक्सीजन एक्सप्रेस और नागपुर के लिए तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस अभी रास्ते में  हैं

अब तक महाराष्ट्र में 230 एमटी, उत्तर प्रदेश में 968 एमटी, मध्य प्रदेश में 249 एमटी, हरियाणा में 355 एमटी, तेलंगाना में 123 एमटी, राजस्थान में 40 एमटी और दिल्ली में 1427 एमटी ऑक्सीजन उतारी गई है  

सभी बाधाओं से पार पाकर और नए-नए समाधान ढूंढ कर देश भर के विभिन्न राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की डिलीवरी करके मरीजों को भारी राहत पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे की यात्रा निरंतर जारी है। भारतीय रेलवे ने अब तक देश भर के विभिन्न राज्यों में 220 से भी अधिक टैंकरों में भरकर लगभग 3400 मीट्रिक टन एलएमओ की डिलीवरी की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

54 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें अब तक अपनी यात्राएं बाकायदा पूरी कर चुकी हैं।

यह भारतीय रेलवे का ही अथक प्रयास है जिसके तहत अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम समय में अधिक से अधिक एलएमओ पहुंचाई जा रही है।

इस विज्ञप्ति के समय तक महाराष्ट्र में 230 एमटी, उत्तर प्रदेश में 968 एमटी, मध्य प्रदेश में 249 एमटी, हरियाणा में 355 एमटी, तेलंगाना में 123 एमटी, राजस्थान में 40 एमटी और दिल्ली में 1427 एमटी ऑक्सीजन विभिन्‍न टैंकरों से उतारी गई है।

वर्तमान में 417 एमटी एलएमओ से भरे 26 टैंकर रास्‍ते में हैं जिनके महाराष्ट्र, यूपी, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। नई ऑक्सीजन को मंजिल तक पहुंचाने का काम एक बहुत ही गतिशील प्रक्रिया है और संबंधित आंकड़े हर समय अपडेट होते रहते हैं। कई और ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के अभी कुछ समय बाद रात में अपनी यात्रा शुरू करने की उम्मीद है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57