Advertisement

दो बड़े सड़क हादसों में 11 की मौत, 24 घायल

मुंबई। मुंबई-गोवा राजमार्ग पर रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में आज दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पहली घटना में नौ लोगों की उस समय मौत हो गई जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे रत्नागिरी में मनगांव के पास हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हादसे में पांच पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई, जब एक चार वर्षीय लड़का घायल हो गया। दूसरी घटना में सिंधुदुर्ग के कंकवली गांव के पास एक तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि बस मुंबई से गोवा जा रही थी और गढ़ नदी पर एक पुल के पास खतरनाक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बचाव दल, दमकल और पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में लगे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47