Advertisement

बजट पर मंत्रियों से CM भूपेश करेंगे 27 से 29 जनवरी को चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आगामी बजट पर सभी मंत्रियों से CM भूपेश बघेल करेंगे चर्चा। बजट 2023 के लिए सीएम भूपेश बघेल मंत्रियो से विभागवार चर्चा करेंगे।जानकारी के मुताबिक 27 जनवरी से 29 जनवरी तक बजट पर चर्चा होगी। किस दिन किस मंत्री से यह चर्चा मुख्यमंत्री करेंगे यह भी तय किया जा चुका है।

सबसे पहले उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से 27 जनवरी को सीएम दोपहर 2 बजे चर्चा शुरू करेंगे। इसके बाद राजस्वा मंत्री जयसिंह अग्रवाल से दोपहर 3 बजे और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत के साथ उसी दिन 4 बजे बजट चर्चा करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बता दें कि 27 जनवरी को 3 मंत्रियों, फिर 28 जनवरी को मंत्री अनिल भेड़िया, मंत्री रूद्र गुरु, मंत्री कवासी लखमा और प्रेमसाय सिहं टेकाम के बाद मंत्री शिव डहरिया से चर्चा करेंगे। आखिर में 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे से मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से विभागीय बजट पर चर्चा करेंगे। आखिर में सीएम भूपेश बघेल अपने विभाग के बजट पर भी व्यावहारिक चर्चा करेंगे।

देखिये कब किन मंत्रियों से होगी बजट चर्चा –

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57