Advertisement

छत्तीसगढ़ की सरकारी आत्मानन्द स्कूल की छात्रा रश्मि करेगी प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी- मार्च 2023 में आयोजित होने वाली है| इससे पहले 27 जनवरी 2023 को दिल्ली के तालकटोरा के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री चयनित छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे | इस कार्यक्रम में प्रतिभागी बनने के लिए खैरागढ़ छुईखदान गंडई  जिले के एक  छात्रा रश्मि प्रजापति का चयन हुआ है|

ज्ञात हो कि जिला में राज्य शिक्षा कार्यालय के निर्देशन और कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के मार्गदर्शन में  स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम की उत्कृष्ट 4 शालाएं खैरागढ़, छुईखदान, गंडई और सलेहवारा में संचालित है। इनमे से गंडई स्कूल की कक्षा 9 वीं की छात्रा कु. रश्मि प्रजापति ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संबंधित शीर्षक में लेख 30 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन जमा करना था। जिसके आधार पर चयनित छात्र एवं शिक्षक को कार्यक्रम में शामिल होना है। स्व. लाल मूरत सिंह खुसरो आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गंडई में अध्ययनरत रश्मि प्रजापति, पिता जुगल किशोर प्रजापति का चयन परीक्षा पे चर्चा के लिए हुआ है।

रश्मि का चयन “ अवर कल्चर अवर प्राइड “ पर लिखे गए लेख के आधार पर हुआ है, छत्तीसगढ़ राज्य से केवल 02 विद्यार्थियों व एक शिक्षिका का चयन हुआ है। इसमे रश्मि दुर्ग संभाग से एक मात्र छात्रा है जिनका चयन परीक्षा पे चर्चा के लिए हुआ है|

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रश्मि की उपलब्धि पर स्वयं रश्मि, जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने चर्चा के दौरान क्या कहा, आइये जानते है-

1.आत्मानंद स्कूल गंडई की कक्षा 9 वी की छात्रा रश्मि में अपनी उपलब्धि के बारे में बताया कि- “पढ़ाई सबके लिए जरूरी है, जितना मेहनत करेंगे उतनी सफलता मिलेगी। मेरे लिए आत्मानंद स्कूल लक्की है। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूँ, प्राचार्य, टीचर्स और मम्मी-पापा से  पूरा सहयोग मिलता है।”

2. कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने रश्मि के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि – “राज्य शासन की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट शाला प्रतिभावान बच्चों के लिए एक शानदार प्लेटफार्म है। रश्मि के डॉ. बनने के सपने को साकार करने लिए जिला प्रशासन बेहतर कोचिंग के माध्यम से पूरा सहयोग करेगा।”

3. जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी राव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि – “इस उपलब्धि पर रश्मि और संस्था प्राचार्य को बधाई दी। रश्मि की तरह अन्य शालाओं के विद्यार्थियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए।”

4.शाला के प्राचार्य पवन दादरिया ने बताया कि- “कलेक्टर सर से लगातर मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है,  जिला शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक और अकादमिक व्यवस्था में सहयोग करते है। रश्मि का चयन संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है।”

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57