Advertisement

सुरजपुर : कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने जुटा एक्टिव सर्विलेंस की टीम

प्रदेश खबर -सूरजपुर जिला में आज 9 मई 2021/ कोरो बीवीना संक्रमण की चेन को तोड़ने कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा के निर्देशन जिले के समस्त विकासखंड के ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्रों में से कोरोना के चेन तोड़ने स्वास्थ्य अमला, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे कर कोरोना के लक्षण युक्त मरीज जैसे सर्दी खांसी बुखार सहित अन्य लक्षण युक्त मरीजों का सर्वे कर चिन्हित किया जा रहा है। तथा डोर टू डोर सर्विस के दौरान परिवार जनों के सदस्यों को किसी भी प्रकार की परेशानी बताने समझाइश एवं जागरूक किया जा रहा है। एक्टिव सर्विलेंस टीम के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि अपने आसपास के अनावश्यक बाहर घूमने वाले व्यक्तियों की भी जानकारी देने कहा जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की जानकारी ना छुपाने के लिए समझाया जा रहा है ताकि समय रहते कोरोना टेस्ट कराया जा सके। एक्टिव सर्विलेंस टीम के द्वारा कोरोना गाइडलाइन मास पहनना, सेनीटाइज या साबुन से हाथ धोना एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने भी प्रेरित किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में कोरोना संक्रमण के निरंतर बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी एक्टिव सर्विलेंस के कार्य को प्राथमिकता से करने पर जोर दिया गया था जिससे जो व्यक्ति कोरोना लक्षण युक्त है और वाह अपने लक्षण को छुपा रहा है उन्हें चिन्हित कर कोरोना फैलाव को रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित जिले के सभी विकासखंड ओड़गी, प्रतापपुर , भैयाथान , रामानुजनगर , प्रेम नगर ,सूरजपुर के ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र में एक्टिव सर्विलेंस टीम के द्वारा कोविड-19 लक्ष्मण युक्त मरीजों का डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रबंध संपादक छत्तीसगढ़

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47