Advertisement

जीवन मे बढ़ने से पूर्व अपना लक्ष्य बनाए और आगे बढ़े कलेक्टर

जीवन मे बढ़ने से पूर्व अपना लक्ष्य बनाए और आगे बढ़े कलेक्टर
सभी विद्यार्थी हीरा है इन्हें तराशने की जरूरत महाप्रबंधक

गोपाल सिंह विद्रोही
बिश्रामपुर – जीवन में आगे बढ़ने से पूर्व अपना लक्ष्य बनाएं और आगे बढ़े आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
उक्त उद्गार शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय विश्रामपुर की वार्षिक खेल उत्सव सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि सूरजपुर कलेक्टर rouge इफ्फत आरा ने कही। कलेक्टर ने आगे कहा कि आप पढ़े खूब पढ़े परंतु अच्छा इंसान अवश्य बने। खूब पढ़े आगे बढ़े गोल्ड मेडल लाए पर इंसान बनना बहुत जरूरी है। यदि इंसानियत व्यक्ति में नहीं है तो समाज में प्रगति नहीं आ सकती, भाईचारा नहीं आ सकता।आप सभी को इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ इंसान बनना बहुत जरूरी है। आप इंसान तभी बन सकते हैं जब आप हर प्रतियोगिता में भाग ले।आप सभी को प्रत्येक प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत जरूरी है तभी आपका सर्वांगीण विकास होगा ।कलेक्टर ने आगे कहा आप स्कूल का नाम रोशन करें, घर परिवार प्रदेश देश का नाम रोशन करें तभी तो आपकी यादें स्कूल ,घर ,परिवार सभी रखेंगे। विद्यालय की प्राचार्य नवीन जयसवाल द्वारा विद्यालय के लिए बैंड सिस्टम की मांग करने पर कलेक्टर ने उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना ने कहा कि विद्यालय के हर बच्चा हीरा है शिक्षकों का काम है इन बच्चों को तराशना। हर बच्चा को तरसना होगा तभी देश विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।इन्होंने कहा कि ऊंचाइयां और प्रगति का कोई अंत नहीं है। आप अपने से वादा कीजिए। वादा कीजिए अपने समाज से, वादा कीजिए इस राष्ट्र से तभी आप एक सशक्त व्यक्ति बन कर समाज , देश प्रदेश को रास्ता दिखाएंगे। महाप्रबंधक ने विद्यालय के 10 बच्चों ने जो प्रदेश स्तर पर मेडल लेकर आए हैं उन्हें भूरी भूरी प्रशंसा की ।उन्होंने कहा हमारे तरफ से जो भी सहयोग होगा हम करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर भाषा उत्कृष्ट होती है, बच्चों के बौद्धिक विकास में भाषा बाधक नहीं है, लोगों में भ्रम है की अंग्रेजी भाषा उत्कृष्ट है और हिंदी भाषा से आगे नहीं बढ़ा जा सकता जो सत्य नहीं है ।हिंदी एक सशक्त भाषा है यूपीपीएससी की तैयारी हेतु मान्यता मिली है और हिंदी भाषा में बच्चे यूपीपीएससी या अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर कर रहे है। बच्चे एवं विद्यालय दोनों अच्छा तभी कर सकते हैं जब विद्यालय के प्राचार्य एवम् शिक्षक अच्छे होंगे। शिक्षक ही अच्छा विद्यार्थी का निमार्ण करेंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने विद्यालय में साइकिल स्टैंड अति शीघ्र बनाने की घोषणा की ।शाला के प्राचार्य नवीन जयसवाल विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय परिसर में लगने वाले चौपाटी को अन्यत्र हटाने, विद्यालय में साइकिल स्टैंड बनवाने एवं चारदीवारी निर्माण की मांग रखी।
22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता रायपुर मे विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने मेडल प्राप्त किए जिनमें अरुण वैष्णव कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, मनीष सिंह भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक, अंकुश फुटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल ,पिंकी व मुस्कान किक बॉक्सिंग सिल्वर मेडल, मुस्कान कांस्य पदक, उदय कुमार देवांगन कांस्य पदक, शुभम तिर्की किक बॉक्सिंग मे कांस्य पदक, तरुण देवांगन ताइक्वांडो में कांस्य पदक, बिंदु भारती कांस्य पदक ,रोहित यादव क्रिकेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किए जाने पर अतिथियों ने इन्हें सम्मानित किया
उक्त अवसर पर शाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या दायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया साथ ही मशाल जलाकर कार्यक्रम का शंखनाद किया गया। मंचासीन अन्य अतिथियों में गंगा प्रसाद रवि, तहसीलदार अंकिता तिवारी ,जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय, शशिकांत सिंह ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष किरण पटेल, कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सुचिता खलखो ,नवीन जयसवाल ,अरुण सिंह, मनोज सिंह, प्रेम दान अर्पणा कुजुर, गौतम ,सुनील सिंह, अरुण सिंह ,अनिल पटेल ,इंदू सिंह, खुशबू धुर्वे ,साधना तिवारी, निशा त्रिपाठी आभार प्रदर्शन सुचिता खलखो , संचालन वीरेंद्र तिवारी ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57