Advertisement

प्रस्तावित खदान बन्दी आंदोलन स्थगित

प्रस्तावित खदान बन्दी आंदोलन स्थगित

शासकीय भूमि का 100% सोलिशियम बसाहट और आंशिक अधिग्रहण पर दो दिन में प्रस्ताव भेजने पर सहमति

गेवरा//दीपका//कोरबा:- भूविस्थापितों की समस्याओं की निराकरण की मांग को लेकर चरण बद्ध आंदोलन के तहत प्रस्तावित कल का बन्द स्थगित कर दिया गया है । आज गेवरा क्षेत्र के आमगांव , रलिया , ऊमेंदीभाटा , भठोरा ,नराइबोध आदि गांवों में शासकीय भूमि पर 100 फीसदी सोलिशियम , बसाहट की सुविधा ,आंशिक अर्जन पर रोक लगाने जैसे मांग पर प्रस्तावित चरण बद्ध आंदोलन के तहत विगत 13 जनवरी को गेवरा खदान के फेस में भूविस्थापितों ने मानव श्रृंखला बनाकर घेराबंदी आंदोलन किया था । और कल 21 जनवरी को एकदिनी खदान बन्द और 27 जनवरी से अनिश्चित कालीन बन्द आंदोलन प्रस्तावित था आज एस ई सी एल गेवरा मुख्यालय में आंदोलन को लेकर बैठक हुई जिसमें दो दिन में आंशिक अधिग्रहण , शासकीय भूमि वन भूमि और पट्टे की भूमि पर निर्मित मकान व परिसम्पतियों का 100 प्रतिशत सोलिशियम और बसाहट की पात्रता दिए जाने हेतु प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय और कलेक्टर कार्यालय भेजे जाने का निर्णय होने के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया है ।

इस सबन्ध में जानकारी देते हुए ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के गेवरा क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में कई बार वार्ताओं एवं समझौते में हमारी वाजिब मांगो पर प्रबन्धन एवं प्रशासन के साथ द्विपक्षीय त्रिपक्षीय स्तर पर दिये गये आश्वासन पर ठोस कार्यवाही नही होने से समस्याएं जस की तस बनी हुई है । और चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है । आज के बैठक में लिये गए निर्णय के बाद एक सप्ताह के लिये स्थगित कर दिया गया है कार्यवाही नही होंने पर आंदोलन जारी रखी जाएगी ।
प्रमुख मांग जिनको लेकर आंदोलन का एलान किया गया है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

01. गांव की भूमि का आंशिक अधिग्रहण पर रोक लगायी जाये जिन गांवों जैसे रलिया , भिलाई बाजार आदि का आंशिक अधिग्रहण किया गया है वहां पर सम्पूर्ण अधिग्रहण करने के उपरांत परिसम्पतियों का मूल्यांकन किया जाये ।

02. गांव के मूल निवासियों के शासकीय भूमि /वन भूमि पर निर्मित मकानों व परिसम्पतियों का 100% सोलोशियम और बसाहट की पात्रता दी जाये । प्रचलित नियम में यथा संशोधन की कार्यवाही किया जाये ।

03. वर्ष 2012 से पूर्व अधिग्रहण के मामलों में कोल इंडिया पालिसी को नीति विरुद्ध थोपकर रोजगार से वंचित किये गये सभी छोटे खातेदारों को तत्काल रोजगार प्रदान किया जाये ।

04. अर्जित गांव सहित प्रभावित क्षेत्र के मूल कृषक /भूविस्थापित परिवार के युवाओं और महिलाओं को रोजगार के वैकल्पिक व्यवस्था अंतर्गत ठेका कार्य की संख्या में वृद्धि किया जाये, आउट सोर्सिंग कंपनियों में 100% भर्ती तथा सीएसआर के तहत प्रशिक्षण सह आर्थिक सपोर्ट प्रदान किया जाये । स्वयं सहायता समूहों द्वारा आवेदित आवेदन पत्रों का समाधान किया जाये ।

05. रोजगार के पुराने मामलों का त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को रोजगार प्रदान किया जाये ।

बैठक में सपुरन कुलदीप विजयपाल सिंह तंवर रूद्र दास महंत दीपक कुमार यादव गोपाल सिंह बिंझवार संतोष राठौर दिलहरण दास महंत ललित महिलांगे जितेंद्र राठौर दशरथ सिंह बिंझवार विष्णु कुमार अनसुईया राठौर प्रकाश कोर्राम गणेश सिंह ऊईके गनपति पटेल किरपाल कामरो जगदीश पटेल कांती कंवर पूर्णिमा महंत रामफल राजू दास विजयनंद जय उजाला डाक्टेश्वर सिंह कंवर जान कुंवर ओमप्रकाश सिंह तंवर बुधवार बुधवार बिंझवार कलेश्वरी भाई रितु कुमारी तंवर समुन्द्र बाई कृष्णा देवी तवर राजकुंवर प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05