Advertisement

लापरवाही पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

लापरवाही पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर 20 जनवरी 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज ने शुक्रवार को एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत पोषण तुंहर द्वार कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना जारी किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र बलरामपारा के निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों एवं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रुप से नहीं आती हैं। सहायिका ने बताया कि केन्द्र में 1 गंभीर कुपोषित बच्चा दर्ज है, परन्तु उसे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत खिचड़ी और अण्डा नहीं दिया जा रहा है। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा सिंहा को स्पष्टीकरण जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिवस का समय दिया गया है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र कोसमडांड के संचालन में लापरवाही बरतने पर कार्यकर्ता मंजू गुप्ता को स्पष्टीकरण जारी कर अपना पक्ष रखने तीन दिवस का समय दिया गया है। इसके पश्चात ग्राम पंचायत केशवपुर, बकिरमा एवं कोलडिहा के अन्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थित पाया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र कोलडिहा खास में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57