Advertisement

23 एवं 25 को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर 20 जनवरी 2023/ जिला उप संचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 23 जनवरी 2023 को जनपद पंचायत बतौली के सभाकक्ष में एवं 25 जनवरी 2023 को जनपद पंचायत सीतापुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 से अपराह्न 1 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में लाईफ मित्र के 44 पद, ऑनरॉल एम्पलाई के 2 पद एवं सेल्फ सपोर्ट के 1 पद पर भर्ती किया जाएगा। लाईफ मित्र के लिए कार्य के अनुसार कमीशन एवं अन्य पद के लिए 15 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। 10वीं या 12वीं पास एवं कम्प्यूटर में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण युवा अपने साथ बायोडाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रोजगार पंजीयन के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57