Advertisement

CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 की मौत

कोरिया : CG ACCIDENT : जिले के शिवपुर चरचा थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 3 लोगों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में तीनों की मौत हो गई। यह मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपुर चरचा से बैकुंठपुर की ओर आ रहे स्कूटी सवार को सरर्डी चौक में तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे स्कूटी सवार तीनों लोगों की मौके मौत हो गई।  बता दें कि, ये मामला रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक बैकुंठपुर के हररापारा व रायगढ़ के रहने वाले थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना शिवपुर चरचा थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. जिसके बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57