Advertisement

इरेडा और एनएचपीसी ने 300 से अधिक कर्मचारियों का टीकाकरण किया

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001N0V0.jpg

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रम भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) और एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से अपने समूह के 18 से 44 साल की आयुवर्ग के कर्मचारियों के लिये 7 और 8 मई को इरेडा के नई दिल्ली स्थित मुख्य व्यवसायिक कार्यालय में एक दो दिवसीय कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

यह माननीय राज्य मंत्री आर के सिंह विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक किया गया। संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सभी पात्र कर्मचारियों को शीघ्रता से प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य और उसे पूरा करने के लिये इरेडा, एनएचपीसी, विद्युत मंत्रालय, नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय, एमएचए, पीएफसी, आरईसी, बीएचईएल, बीबीएमबी, एमएमटीसी, नीपको, पीटीसी, एनएसपीसीएल और सीईए के कुल 317 कर्मचारियों को शिविर में टीका लगाया गया। टीकाकरण शिविर में सुरक्षा के सभी नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। इस अवसर पर श्री प्रदीप कुमार दास, सीएमडी, इरेडा ने रेखांकित किया कि “यह सुरक्षा और विश्वास को सुनिश्चित करने का प्रयास है जिससे स्वस्थ कार्यबल को तैयार किया जा सके। यह सामान्य जीवन की तरफ लौटने में मदद करेगा, जिससे अर्थव्यस्था तेजी से स्वस्थ होगी। श्री दास ने एनएचपीसी और अपोलो अस्पताल को सहयोग और समर्थन के लिये धन्यवाद दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इरेडा ने कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर को रोकने के लिये कई कदम उठायें हैं। इसने एक अनुकरणीय ‘कोविड केयर रिस्पॉन्स टीम’ का गठन किया गया, जो जून 2020 से लगातार कोविड-19 संक्रमित कर्मचारियों और उनके परिवार वालों की देखभाल कर रही है। टीम ने अब तक 77 कर्मचारियों, कर्मचारियों के परिवार के 27 सदस्यों एवं 17 अन्य को समय-समय पर परामर्श देकर, और सभी जरूरी सहायता जैसे खाने और दवाओं की नियमित आपूर्ति करना, अस्पताल में भर्ती कराना, प्लाज्मा डोनेशन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटेर आदि के जरिये मदद की है।

टीकाकरण अभियान बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिये चलाया गया, जिससे 24 घंटे सातों दिन के आधार पर बिजली की निरंतर आपूर्ति की अहम जरूरत को सुनिश्चित किया जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57