भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 17.56 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की नि:शुल्क खुराक प्रदान की हैं

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 46लाख से ज्यादा खुराक प्रदान की जाएंगी

भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग के साथ “सरकार के सर्वांगीण” दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथ,टीकाकरण महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की उदार और त्वरित रणनीति एक मई, 2021 से लागू की गयी है। 28 अप्रैल से नये पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। संभावित लाभार्थी सीधा कोविन पोर्टल (cowin.gov.in)पर या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 17.56करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक (17,56,20,810) प्रदान की हैं। इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 16,83,78,796 खुराक हैं (आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक)।

अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 72लाख से अधिक खुराक(72,42,014) उपलब्ध हैं। नकारात्मक संतुलन वाले राज्य टीके की आपूर्ति से ज्यादा उपभोग (अपव्यय सहित)दर्शा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए गए टीके को शामिल नहीं किया है।

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 46 लाख से अधिक (46,61,960)खुराक दी जाएंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TX1M.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WV1V.jpg

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UJ4X.jpg

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004AJE7.jpg

*****