Advertisement

जांजगीर चाँपा : ऑक्सीजन  स्तर -54 प्रतिशत होने के बावजूद सुरेश ने  पराजित किया कोरोना को

जांजगीर-चांपा 9 मई 2021कोविड संक्रमित व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति जागरूकता, चिकित्सकों का सामयिक इलाज और मरीज के आत्मविश्वास से कोरोना को आसानी से पराजित किया जा सकता है। यह सिद्ध कर दिया है जांजगीर के डेडिकेटेड कोविड केयर हास्पीटल के चिकित्सकों और कोविड पेसेंट सुरेश ने। 54 प्रतिशत आक्सीजन स्तर होने के बाद भी सुरेश ने डाक्टरों की मदद से कोरोना को पराजित कर दिया‌‌।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के उपचार में चिकित्सकों के सामने रोज नई-नई चुनौतियां सामने आ रही है।   चिकित्सकों की सूझबूझ प्रत्युत्पन्नमति से सामयिक इलाज  से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
इसीटीसी प्रभारी डाॅ अनिल जगत ने बताया कि  जांजगीर के ईसीसीसी कोविड  हॉस्पिटल में सक्ती निवासी 40 वर्षीय श्री सुरेश मरावी को 54 प्रतिशत ऑक्सीजन सैचुरेशन की स्थिति में 19 अप्रैल को भर्ती किया गया था। भर्ती के समय सुरेश घबराया हुआ और हताशा की स्थिति में था। डाॅक्टरों ने मनोवैज्ञानिक परामर्श से उसका आत्म बल बढ़ाया। नर्सिंग स्टाफ  और अस्पताल के अन्य कर्मी भी नियमित संपर्क में रहकर उनकी हौसला-अफजाई की।
ईसीटीसी के चिकित्सकों ने  तत्काल सुरेश को हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा।  जरूरी दवाइयां भी सामयिक रूप से दी गई।  समुचित इलाज के फलस्वरूप सुरेश की तबियत में दिनोंदिन सुधार होते गया।  पूर्ण स्वस्थ होने पर  8 मई को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज करने के 08 दिन पूर्व से उसका ऑक्सीजन सैचुरेशन बिना मास्क के 97-98 प्रतिशत  रहा। समुचित ईलाज के  चिकित्सकों और सहयोगी चिकित्सा कर्मियों के प्रति सुरेश ने आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47