Advertisement

बिलासपुर : कोविड महामारी से निपटने के लिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर कलेक्टर को सौंपा

सहयोग के लिए कलेक्टर ने जताया आभार

बिलासपुर 09 मई 2021कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन को विभिन्न संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वे स्वयं आगे आकर यथासंभव जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को 10 जम्बो आॅक्सीजन सिलेण्डर सौंपा गया। स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्योें ने भी इस महामारी से निपटने के लिए 100 नग नाॅनटच थर्मल स्कैनर कलेक्टर को उपलब्ध कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की जागरूकता को लेकर प्रशंसा व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में सभी के समन्वय, सहयोग एवं जागरूकता से कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई हम अवश्य जीत लेंगे। उल्लेखनीय है कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा लगभग 20 दिनों से अपने विद्यालयों के वाहनों को कोविड मरीजों के घर से लाने एवं ले जाने के लिए लगाया गया है।
इस अवसर पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी.दासरथी, सहायक संचालक  संदीप चैपड़े, प्राचार्य कोस्तब्ध चटर्जी,रवि चारी, संजय बडेरा एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से अशोक अग्रवाल,  प्रवीण अग्रवाल, सुरिन्दर चावला उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47