ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

जूनियर रेजिडेंट डाक्टरों की मुख्यमंत्री से होगी मुलाकात, हड़ताल खत्म होने के आसार…

रायपुर । प्रदेश भर के जूनियर रेजिडेंट डाक्टरों की पिछले कुछ दिनों से चली आ रही हड़ताल का हल मंगलवार शाम तक निकल सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जूनियर रेजिडेंट डाक्टरों को वार्ता के लिए मंगलवार शाम को बुलाया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता की अगुवाई में जूनियर डाक्टरों का डेलीगेशन मुख्यमंत्री से मिला।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से डाक्टर गुप्ता ने बताया कि जूनियर डाक्टरों की मांगें जायज है जिस पर विचार किया जाना चाहिये।

मुख्यमंत्री ने हड़ताल पर चल रहे जूनियर रेजिडेंट डाक्टरों को हड़ताल समाप्त करने को कहा और मंगलवार शाम सीएम हाउस में मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुलाकात को लेकर डॉ गुप्ता ने बताया कि स्टाइपेंड और बांड संबंधी मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर पिछले दिनों से हड़ताल पर है। हमलोगों ने मुख्यमंत्री से एयरपोर्ट पर मुलाकात की और जूनियर डॉक्टरों की मांगों को लेकर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने हड़ताल समाप्त कर जूनियर डॉक्टर के प्रतिनिधिमंडल को आज शाम मिलने को बुलाया है। हमें उम्मीद है कि जूनियर डॉक्टर अपनी हड़ताल समाप्त कर आज शाम मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

सरकार उनकी स्टाइपेंड और बांड संबंधी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी और स्टाइपेंड और बांड संबंधी मांगों पर कोई बीच का रास्ता निकाल कर एक संतोषजनक हल निकालेगी।

इस बीच जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मैंने जूनियर डॉक्टर के सभी प्रतिनिधिमंडल से कहा है कि मरीजों की तकलीफ को देखते हुए हड़ताल को तुरंत खत्म करना चाहिये।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!