Advertisement

7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों की हो गई बल्ले बल्ले, DA में 2.73% का जोरदार इजाफा

नए साल (New Year 2023) की शुरुआत के साथ तेलंगाना राज्य (Tamil Nadu) के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. इस फैसले से राज्य में लगभग 4.4 लाख सरकारी कर्मचारियों और 2.88 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। राज्य सरकार महंगाई भत्ते (डीए) ने 2.73 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है जो 1 जुलाई, 2021 से से लागू किए जाएंगे। संशोधन के बाद कर्मचारियों का डीए 17.29 प्रतिशत से बढ़कर 20.02 प्रतिशत हो गया है.

1 जुलाई, 2021 से 31 दिसंबर, 2022 तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ते के भुगतान का बकाया कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जमा किया जाएगा. हालांकि, 31 मई, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा. उन्हें सेवा के अंतिम चार महीनों के दौरान सामान्य भविष्य निधि में कोई योगदान करने से छूट दी गई है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
पेंशनरों के लिए संशोधित महंगाई राहत का भुगतान जनवरी, 2023 की पेंशन के साथ फरवरी, 2023 में देय होगा. सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार, 1 जुलाई, 2021 से 31 दिसंबर, 2022 तक के महंगाई राहत बकाया का भुगतान फरवरी, 2023 से शुरू होकर मार्च, 2023 में देय आठ समान मासिक किस्तों में किया जाएगा.

वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि डीए बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले से 4.40 लाख सरकारी कर्मचारियों और 2.88 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. कर्मचारियों के अनुसार जुलाई, 2021 का महंगाई भत्ता जारी किया गया और जनवरी 2022, जुलाई 2022 व जनवरी 2023 का महंगाई भत्ता बकाया है

तमिलनाडु सरकार ने भी किया इजाफा
बता दें इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने महंगाई भत्ते में चार फीसदी इजाफा किया था. इसके बाद इन्हें मिलने वाला DA 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है. तमिलनाडु सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के 16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा. अब तक कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाता था, जो अब बढ़कर 38 फीसदी हो गया है. हालांकि, इस फैसले के बाद सरकार के खर्च में बारी बढ़ोतरी होगी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57